01 October 2023   |   Regd No: COOP/2020/JAIPUR/200356   |      सदस्य लॉगिन
संस्था के बारे में
नागरिक अधिकार संस्था की स्थापना राजस्थान के आम नागरिकों के द्वारा विगत फरवरी 2020 में की गई है। इस संस्था का मूलभूत उद्देश्य भारतीय संविधान के अनुरूप आम नागरिकों के अधिकारों के लिए कार्य करना एवं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों के लिए घोषित विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलवाना है।

संस्था में पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, इस संस्था के समस्त वित्तीय लेनदेन पूर्णतया कैशलेस रखे गए हैं। संस्था के किसी भी पदाधिकारी हो नगद लेनदेन के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

संस्था के द्वारा नागरिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा समन्वय स्थापित कर उन्हें अनुसंधान रिपोर्ट देना, ऐसे विभागों की सहायता करना, सुझाव देना, जनता के लिए आवश्यक संसाधनों की प्रार्थना करना, इत्यादि अन्य जनहित के कार्यों का समावेश किया गया है।

इस संस्था में विधिक सहायता हेतु लीगल शाखा, चिकित्सा सहायता हेतु चिकित्सा शाखा, शिक्षा सहायता हेतु शिक्षा शाखा एवं अन्य जनउपयोगी जानकारियों की व्यवस्था ऑनलाइन वेबसाइट www.nasraj.in पर की गई है, जिससे कि दूर-दराज के आम नागरिक संस्था से सहायता प्राप्त कर सके, मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। इस कार्य हेतु संबंधित विद्वान साथियों को अधिकृत किया गया है।

इस प्रकार संस्था दिन-प्रतिदिन आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए, उनके अधिकारों के लिए एवं सरकार के सहयोग के लिए कार्य कर रही है।

टीम:- नागरिक अधिकार संस्था।
Helpline Nos:-   POLICE : 100   |   FIRE : 101   |   AMBULANCE : 102   |   Disaster Management Services : 108   |   Women Helpline : 1091   |   Kisan Call Centre : 1551   |  Road Accident Emergency Service : 1073
© 2020. All Rights Reserved at Nagarik Adhikar Sanstha, Rajasthan
Nos of Visitors: 1
Designed & Developed by: M/s Mine Technology